दर्दनाक हादसा : टेंपो में लगी भीषण आग, ग्राफिक्स कंपनी के चार कर्मचारी जिंदा जले, कई झुलसे

Spread the love

पुणे , पुणे के हिंजेवाड़ी इलाके में एक टेम्पो में भीषण आग लग गई। टेम्पो में सवार चार लोगों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। चारों लोग व्योमा ग्राफिक्स कंपनी के कर्मचारी थे। इस टेम्पो में कंपनी के कुल 12 कर्मचारी यात्रा कर रहे थे। पूरा टेम्पो जलकर राख हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिंजेवाड़ी फेज-1 में ड्राइवर के पैरों के नीचे अचानक आग लग गई। तभी ड्राइवर और आगे का स्टाफ तुरंत नीचे उतर गया। हालांकि, पीछे का दरवाजा नहीं खुलने के कारण चार लोगों की जलकर मौत हो गई।घटना से इलाके में हडक़ंप मच गया। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *