एक होटल का चालान, 12 को दी चेतावनी

Spread the love

हल्द्वानी। प्रशासन और पुलिस की ओर से होटल-रिजर्ट और रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारी सीजन को देखते हुए इसमें खाद्य सुरक्षा विभाग को भी शामिल किया गया है। विभाग की जांच में सोमवार को एक होटल में शाकाहार और मांसाहार एक ही फ्रीजर में रखा मिला। ऐसी लापरवाही पर अधिकारियों ने होटल संचालक को कड़ी फटकार लगाई। इसके अलावा 12 अन्य स्थानों पर अनियमितताएं पाई गईं। कार्रवाई करते हुए टीम ने एक होटल का चालान और अन्य 12 को चेतावनी दी। सोमवार को संयुक्त टीम ने सिंधी चौराहे से रामपुर रोड के बीच बने होटल और रिजर्ट में छापेमारी की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से होटलों और रेस्टोरेंटों की रसोई का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *