बेरीनाग की सड़क में ट्रक फंसने से लगा जाम

Spread the love

पिथौरागढ़। अल्मोड़ा-अस्कोट राजमार्ग में बेरीनाग स्थित जाख रावत में एक ट्रक बीच सड़क में दलदल होने से फंस गया। इससे करीब एक घंटे तक जाम लगने से लोग परेशान रहे। बीते दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। इससे नालियों में भरा मलबा सड़कों पर आ गया है। जिससे गुरुवार को बेरीनाग से 12 किमी दूर जाख रावत में एक ट्रक दलदल में फिसलने से नाली में जा फंसा। मौके पर जाम लगने के कारण हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, थल, डीडीहाट, मुनस्यारी जाने वाले यात्री एक घंटे तक परेशान रहे। हालांकि इसकी जानकारी लोनिवि और एनएच के अधिकारियों को दी गई। मगर जाम खुलने तक मौके पर कोई मदद नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों ने सड़क की दशा जल्द ठीक करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन को चेताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *