लिस्ट्राबाद में विधि विश्वविद्यालय ही बनाया जाए

Spread the love

रिषिकेष। रानीपोखरी भट्ट नगरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि विवाद पर ग्रामीणों का धरना जारी है। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा सचिव से बात की। स्थानीय लोग चाहते हैं कि यह भूमि विधि विश्वविद्यालय के लिए सुरक्षित रखी जाए, जिससे क्षेत्र में शिक्षा और विकास में वृद्धि हो सके।
लिस्ट्राबाद में विधि विश्वविद्यालय ही बनाया जाए रानीपोखरी भट्ट नगरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़े भूमि प्रकरण को लेकर स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि परेशान हैं। उन्होंने हरिद्वार सांसद से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। उन्होंने इस भूमि पर राष्ट्रीय विधि विवि बनाने की मांग की। बुधवार को रानीपोखरी भट्ट नगरी में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। कहा कि वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रहते हुए उनके द्वारा ही रानीपोखरी भट्ट नगरी स्थित लिस्ट्राबाद में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए शिलान्यास किया गया था। अब इस भूमि को किसी अन्य को दिया जा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। कहा कि उक्त भूमि पर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी, लेकिन भूमि को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति से स्थानीय लोगों में असंतोष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तत्काल उच्च शिक्षा सचिव से दूरभाष पर वार्ता की और प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि यह विषय जनहित से जुड़ा हुआ है और शासन स्तर पर इसका उचित और न्यायसंगत समाधान निकाला जाएगा। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा गढ़वाल सह संयोजक, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा अरुण शर्मा, प्रधान संगठन न्याय पंचायत रानीपोखरी के अध्यक्ष अनूप चौहान, ग्राम प्रधान लिस्ट्राबाद अनिल कुमार, संदीप भट्ट, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *