चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान के घर के पास मिला जिंदा बमय मौके पर पहुंची पुलिस

Spread the love

चंडीगढ़, एजेंसी। चंडीगढ़ में पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर के पास बम मिला है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। यह क्षेत्र एक उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र है, जिसमें पंजाब और हरियाणा सचिवालय और विधानसभा के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी आवास है।
संजीव कोहली, नोडल अधिकारी, डायसेटर मैनेजमेंट, चंडीगढ़ ने बताया कि पुलिस और बम निरोधक दस्ते की मदद से बम को सुरक्षित कर लिया गया है। इलाके की घेराबंदी की जा रही है। आगे की जांच चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *