पुरानी पेंशन बहाली को कीर्तिनगर से धारी देवी तक निकाली पद यात्रा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल(। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने रविवार को कीर्तिनगर रामलीला मैदान से सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर तक पदयात्रा निकाली।पदयात्रा में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने एवं नई पेंशन योजना का बहिष्कार करने की मांग उठाई। धारी देवी मंदिर पहुंचकर कर्मचारियों ने मां धारी देवी के समक्ष पेंशन बहाली को लेकर अर्जी लगाई और पूजा-अर्चना की। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपिन सिंह रावत ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य सरकार तक पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को और मजबूती से पहुंचाना है। टिहरी जनपद अध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा कि यह वर्षों पुरानी मांग है, जिसके समर्थन में प्रदेशभर में जनजागरूकता और आंदोलन जारी हैं। शिक्षक मनिंद्र लड़ोला ने कहा कि विधायक और सांसदों को तो एक बार का कार्यकाल पूरा करने पर भी पेंशन मिल जाती है, लेकिन दुर्गम क्षेत्रों में वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को पेंशन से वंचित रखा जा रहा है। मंच पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांग नहीं मानी तो 2027 विधानसभा चुनाव में असर देखने को मिलेगा।मौके पर टिहरी जिलामंत्री बुद्धि वल्लभ भट्ट, राजेश सेमवाल, कमल नयन रतूड़ी, प्रदीप चंद्र,अमित सिंह, मोर्चा प्रभारी राकेश रावत, दिलबर रावत,महेंद्र कठैत आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *