16 से 25 जुलाई तक वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगारू विक्रम सिंह नेगी

Spread the love

नई टिहरी। हिम फाउंडेशन शिक्षण संस्थानों के माध्यम से हरेला पर्व के दौरान वृहद स्तर पर वृक्षारोपण एवम जन जागरूकता अभियान चलाएगा। जिसे लेकर हिम फाउंडेशन के सदस्यों ने प्रताप नगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी से मुलाकात की। विधायक नेगी ने प्रतापनगर विधानसभा में हरेला पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर सहयोग की बात कही। विधायक नेगी ने कहा कि हरेला पर्व के तहत 16 से 25 जुलाई तक वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरेला सप्ताह के दौरान प्रताप नगर क्षेत्र एवम अन्यत्र वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता अभियान जो हिम फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जाएगा। जिससे विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण हो सके, साथ ही पौधारोपण के प्रति लोगों को प्रेरित किया जा सके। जिससे स्वस्थ जीवन की कल्पना साकार हो सके। विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता जरूरी है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। विकास के नाम पर पेडों की अंधाधुंध कटान से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। जिसकी भरपाई जरूरी है। ग्लोबल वार्मिंग और आपदाओं से बचाव में भी पौधरोपण अहम है। जन सरोकारों से जुड़े महेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा को पहाड़ की महिलाओं ने कई आंदोलन किए और वनों को बचाया। जिसमें गौरा देवी, चंडी प्रसाद भट्ट व कल्याण सिंह रावत के पर्यावरण संरक्षण के प्रति योगदान को विश्व भर में सराहा गया। इस अवसर पर हिम फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय बहगुणा, संस्था के सचिव सुनील शर्मा, नवनीत बहगुणा, गजेंद्र सिंह रावत, परमवीर पोखरियाल, विवेक गुसाई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *