हरेला पर हाईकोर्ट बार सभागार में गोष्ठी हुई

Spread the love

नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हरेला पर्व के मौके पर बार सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण व हरियाली को लेकर चर्चा की गई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीसीएस रावत की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने सभी को हरेले की बधाई दी। कहा, उत्तराखंड के लोग हमेशा प्रति प्रेमी रहे हैं। हरेला पर्व इसका प्रमाण है। इस दिन हर घर एक पेड़ लगाने की परंपरा रही है। गोष्ठी में बार एसोसिएशन के महासचिव सौरभ अधिकारी, भुवनेश जोशी, पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर जोशी, ललित बेलवाल, बार काउंसिल अध्यक्ष एमएस पाल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *