दशहरा महोत्सव को भव्य रूप में मनाने को तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Spread the love

 

अल्मोड़ा(आरएनएस)। अल्मोडा दशहरा महोत्सव को भव्य रूप में मनाने के लिए रविवार को नगरपालिका सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। दशहरा समिति अल्मोड़ा द्वारा आयोजित बैठक में 14 पुतलो के नाम पर सहमति बनी है। जिसमें रावण, अक्षय कुमार, ताडिका, दूषण, कालकासुर, मारीच, कुण्ड, मकरासुर, त्रिसरा, खर, मायासुर, अहिरावण, अतिकाय, धूमराक्ष आदि हैं। बैठक में पुतलादहन के लिए दो जगह चिन्हित की गई हैं जिसमें पोस्ट आफिस के सामने या जूलजी ग्राउण्ड में पुतला दहन किया जाएगा। कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक पुतला कमेटी को पुतला निर्माण के लिए 3100 रूपया रजिस्ट्रेशन के समय दिए जाएंगे। दशहरा महोत्सव के सांस्तिक कार्यक्रम जीआईसी ग्राउण्ड में होंगे। बैठक में हरीश कनवाल मुख्य संयोजक, अजीत सिंह कार्की अध्यक्ष, दीपक साह, संजय साह रिक्खू, अशोक पाण्डे उपाध्यक्ष, वैभव पाण्डेय सचिव, शरद अग्रवाल, सूरज वाणी, उज्जवल जोशी उपसचिव, ष्णा सिंह, मनोज वर्मा, सुनील जोशी सह संयोजक, मनोज जोशी मुख्य सांस्तिक संयोजक, नीरज बिष्ट, दीपक कुमार सह सांस्तिक संयोजक, हर्षित टम्टा, सलमान अंसारी सोशल मीडिया प्रभारी, आशीष गुरूरानी, हितेश नेगी प्रचार प्रसार प्रमुख, दीप जोशी, राजेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष, कैलाश गुरुरानी, अमरनाथ नेगी, मनीष जोशी, सुशील शाह, कार्तिक शाह, अर्जुन बिष्ट एवं समस्त पुतला समितियों के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *