स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान ने नशामुक्त पौड़ी गढ़वाल अभियान के तहत पुलिस कर्मियों को नशा करने व उसकी तस्करी करने वालों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत शनिवार को पुलिस ने एक नशा तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार रात पुलिस टीम बुघाड़ी रोड श्रीनगर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता हुआ दिखाई दिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 7.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान कृष्णकान्त जोशी निवासी ग्राम मुसमोला, पट्टी बड़ियारगढ़ कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल, हाल पता पीएनबी बैंक के पास श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक का आदी है। उक्त स्मैक को वह रामपुर उप्र से खरीदकर लाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *