जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : निंबूचौड़ स्थित दिव्यांग संस्था के विद्यार्थियों का एक दल सोमवार को लैंसडौन भ्रमण के लिए रवाना हो गया है। इस दौरान महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने विद्यार्थियों को गढ़वाल राइफल्स के इतिहास के बारे में बताया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने छात्रों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि लैंसडौन में विद्यार्थियों को गढ़वाल राइफल्स के इतिहास के बारे में महत्पूर्ण जानकारियां मिलेंगी। कहा कि शारीरिक दिव्यांगता मानव के लिए कोई अभिशाप नहीं है, बल्कि जिंदगी में कुछ गुजरने की चाहत हो तो कठिन कार्य भी आसान हो जाता है। उन्होंने दिव्यांग छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दिव्यांग संस्था की संचालिका कविता मलासी ने कहा कि गढ़वाल राइफल्स लैंसडौन के ब्रिगेडियर ने उनकी संस्था में अध्ययन कर रहे दिव्यांग छात्रों को लैंसडौन आने के लिए आमंत्रित किया था, उन्हीं के आमंत्रण पर दिव्यांग छात्र लैंसडौन भ्रमण पर जा रहे है। इस मौके पर ओमप्रकाश कोटला, देवी प्रसाद बडोला, दिनेश चौधरी, विवेक भारती मौजूद रहे।