हार्ट अटैक से महाराष्ट्र निवासी एक यात्री की मौत

Spread the love

 

 

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए महाराष्ट्र निवासी एक यात्री की हार्ट अटैक होने से मौत हो गयी। यमुनोत्री मार्ग पर अब तक 15 यात्रियों की मौत हो चुकी है। बुधवार देर रात यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए अरविन्द उमाले (48) पुत्र लक्ष्मण उमाले निवासी पोस्ट जलगांव जामोद जिला बुलडाना राज्य महाराष्ट्र का स्वास्थ्य खराब हो गया। जिन्हें जानकीचट्टी हस्पिटल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उक्त यात्री की प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई है बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा पंचायतनामाध्पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *