स्नान करते समय एक व्यक्ति गंगा में डूबा, लापता

Spread the love

 

ऋषिकेश। शीशमझाड़ी स्थित स्वामीनारायण आश्रम घाट पर आश्रम का सेवादार स्नान करते समय गंगा के तेज बहाव में आकर बह गया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में लापता व्यक्ति की तलाश में सर्च अपरेशन चलाया। लेकिन सेवादार का कहीं पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि मंगलवार सुबह 7 बजे स्वामीनारायण आश्रम घाट पर स्नान करते समय एक व्यक्ति डूब गया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च अपरेशन चलाया। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बताया कि गंगा में लापता व्यक्ति की पहचान प्रवीण भाई (59) पुत्र माधा भाई निवासी सूरत गुजरात के रूप में हुई है। प्रवीण यहां पर स्वामी नारायणा आश्रम में सेवादार के रूप में कार्य करते थे। मामले की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दे दी है। बुधवार को फिर से उनकी तलाश में सर्च अपरेशन चलाया जायेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *