गोखले मार्ग में अव्यवस्थाओं का अंबार, वाहन की चपेट में आया बच्चा

Spread the love

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वन-वे बनाया गया है गोखले मार्ग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भले ही यातायात पुलिस ने गोखले मार्ग को वन-वे के लिए खोला हो। लेकिन, मार्ग पर फैल अव्यवस्थाओं के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग किनारे नाली के बाहर अब भी फड वालों का ही कब्जा बना हुआ है। शुक्रवार सुबह एक बच्चा मार्ग से गुजर रहे वाहन की चपेट में आ गया।
शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने गोखले मार्ग को पहाड़ से आने वाले वाहनों के लिए वन-वे बनाया हुआ है। यातायात बेहतर चले इसके लिए पुलिस से मार्ग से रेहड़ी-ठेली तो हटा दी। लेकिन, फड़ वाले मार्ग से हटने का नाम नहीं ले रहे। पुलिस की चेतावनी के बाद भी सड़क किनारे नाली के बाहर फड़ लगी हुई हैं। ऐसे में कई बार मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। आमजन को जान जोखिम में डालकर मार्ग के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। शुक्रवार शाम स्वजनों के साथ जा रहे एक बच्चे के पैर पर वाहन की चपेट में आ गया। हालांकि बच्चे ने जूता पहना हुआ था और समय रहते वाहन चालक ने भी वाहन पर ब्रेक बार दिए थे। जिससे उसके पैर पर अधिक चोट नहीं आई। लेकिन, एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मार्ग पर आए दिन इस तरह की अव्यवस्थाएं बनी रहती है। इसके बाद भी पुलिस व प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *