मरीज को लेकर उड़े विमान का गिर पड़ा पहिया

Spread the love

मुंबई, एजेंसी। नागपुर से हैदराबाद जा रहे एक मेडिकल विमान में गड़बड़ी के बाद विमान को मुंबई में सुरक्षित लैंड करा लिया गया है। विमान में गड़बड़ी का पता लगने पर इसे मुंबई डायवर्ट किया गया था। इसके लिए फुल इमर्जेंसी की घोषणा की गई थी। क्रैश लैंडिंग की आशंका के बीच विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है।
विमान में एक मरीज, दो पैरामेडिकल स्टाफ और दो क्रू मेंबर सवार थे। सूत्रों के मुताबिक, विमान का पहिया निकल गया था और इसके पेट के बल लैंडिंग की आशंका थी। छत्रपति शिवाजी महराज इंटनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने विमान के सेफ लैंडिंग की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि जेटसर्व एविएशन के सी-90 विमान वीटी-जेआईएल एयरएंबुलेंस का एक पहिया नागपुर से उड़ान भरने के बाद गिर पड़ा। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट को लैंडिंग के लिए अलर्ट किया गया। विमान के पेट के बल लैंडिंग की आशंका को देखते हुए रनवे पर फोम बिछा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *