पुरानी पेंशन के लिए रोपेंगे एक पौधा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली के नाम पौधा अभियान चलाएगी। एक जुलाई को मोर्चे से जुड़े कर्मचारी एक एक पौधा रोपेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए आंदोलित हैं। कर्मचारियों ने आंदोलन के दौरान कई रैलिया, घेराव के साथ ही जनप्रतिनिधियों से समर्थन पत्र भी लिया है। कर्मचारियों के आंदोलन की सबसे खास बात यह है के आंदोलन को शांतिपूर्वक चलाया जा रहा है। साथ ही आंदोलन में रचनात्मक पहलू भी जोड़े जा रहे हैं। रचनात्मक पहलू के तहत ही अब कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के नाम एक पौधा अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत मोर्चे से जुड़ा प्रत्येक कर्मचारी एक पौधा रौपेगा। साथ ही इस पौधे का संरक्षण भी करेगा। कर्मचारियों के इस निर्णय से बड़ी संख्या में पौध रोपण भी होगा। कर्मचारियों के आंदोलन के इस तरीके को सभी लोग सराह भी रहे हैं। स्थानीय निवासी गोकर्ण सिंह का कहना है बकि उन्होंने आंदोलनों के नाम पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए देखा है। यह पहली बार हो रहा है जब आंदोलन के नाम पर प्रकृति के संरक्षण किया जा रहा है। अभियान की सफलता के लिए कर्मचारियों ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में मोर्चे के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल, मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत, जिला सचिव भगवान सिंह नेगी, मनोज काला, दीपक गोढियाल, प्रेम चंद्र ध्यानी, सुभाष चमोली, कुलदीप, संग्राम सिंह नेगी, डीएस रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *