दन्या में अवैध शराब के संग एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में दन्या पुलिस ने दो व्यक्तियों के कब्जे से 13 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इसकी किमत 58 हजार 960 रुपये आंकी गई है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार दन्या पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान बीते बुधवार को चेलछिना के पास एक दुकान से भीम सिंह पुत्र खड़क सिंह, निवासी ग्राम नौगांव भनोली के कब्जे से 12 पेटी अंग्रेजी शराब और एक पेटी बियर बरामद की गई। जबकि दूसरा आरोपी मोहन सिंह रौतेला पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम नौगांव पोस्ट नायल भनोली अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित स्थानों में दबिश दी जा रही हैं। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल प्रकाश नगरकोटी, अरविंद कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *