9 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद की पैठाणी पुलिस ने 9 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित लंबे समय से मजरा महादेव बाजार में शराब तस्कारी का धंधा चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
थाना पैठाणी के ग्राम पंचायत नौड़ी के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों ने पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार की शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने एक दुकानदार को 9 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि आरोपी मगन सिंह मजरा महादेव में मांस की दुकान चलाता है। वह लंबे समय से क्षेत्र में शराब की तस्करी कर रहा है। मगन सिंह की दुकान के ऊपर वाले कमरे से शराब बरामद की गई है। मगन सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि ग्रामीणों की शिकायत में शामिल अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला, हेड कांस्टेबल हरीश जमलोकी, कांस्टेबल कमल शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *