श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आपसी भाईचारे का संदेश दिया। डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। परिसर में उत्साह और रंगों की छटा बिखर गई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद और सौहार्द बढ़ता है। (एजेंसी)