अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में टी20 मैच के दौरान स्टेडियम में हुआ आत्मघाती बम विस्फोट

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आलोकोजे काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में हुए बम विस्फोट से हड़कंप मच गया। 29 जुलाई यानी शुक्रवार की शाम को शापेजा क्रिकेट लीग के एक मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे क्रिकेट फैंस के बीच बम फट गया। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान प्रीमियर टी20 टूर्नामेंट के दौरान काबुल में आत्मघाती धमाका हुआ। इस घटना के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को एक बंकर में ले जाया गया। जब इस हमले को अंजाम दिया गया उस वक्त संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी स्टेडियम में मौजूद थे।
अचानक से स्टेडियम में हुए इस बम विस्फोट के बाद वहां मौजूद तमाम दर्शकों में हड़कंप मच गया और और अफरा-तफरी मच गई। यह घटना काबुल इंटरनेशनल स्टेडियम में पामीर जालमी और बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स के बीच शापेजा क्रिकेट लीग के 22वें लीग मैच के दौरान हुई। काबुल पुलिस मुख्यालय ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने का कोई खुलासा नहीं हुआ है।
अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर आतंकवादी लगातार हमलों को अंजाम दे रहे हैं और हाल ही में इस्लामिक स्टेट के सदस्यों द्वारा कई धार्मिक स्मारकों को निशाना बनाया गया है। पिछले महीने एक और विस्फोट के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में काबुल में करता परवन गुरुद्वारा के पास एक बम विस्फोट हुआ, जब इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (प्ैज्ञच्) ने गुरुद्वारे पर हमला किया। इस हमले में दर्जनों सिखों और तालिबान सदस्यों के मारे जाने की खबर सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *