मजदूर ने की गमछे का फंदा बना आत्महत्या

Spread the love

रुद्रपुर। निजी फैक्ट्री में मजदूर ने गमछे का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र सिंह (35) पुत्र मनोहर सिंह निवासी ग्राम पुणे उनई मकरूना बहेड़ी बरेली किच्छा में नालंदा स्कूल वाली सड़क पर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। सुरेन्द्र सिंह फैक्ट्री के एक कमरे में मुंशी मोबीन के साथ रहता था। सोमवार सुबह मोबीन ने सुरेन्द्र सिंह को गमछे के फंदा पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गये। सूचना मिलते ही लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए एवं सुरेन्द्र के शव को फंदे से नीचे उतारा। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *