शारदा किनारे रहने वाले एक हजार लोग किए शिफ्ट

Spread the love

चम्पावत। शारदा नदी के विकराल रूप को देखते हुए प्रशासन में घाट किनारे रहने वाले करीब एक हजार लोगों को होटल और धर्मशालाओं में शिफ्ट कर दिया है। पुलिस की टीम भी शहर में पेट्रोलिंग कर नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील कर रहा है।
शारदा नदी का जलस्तर और पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश से लगातार बढ़ रहा है। बूम स्थित आदि शक्ति घाट समेत तटबंध नदी में समा गए हैं। जबकि टनकपुर शारदा घाट पूरी तरह पानी में डूब चुका है। वार्ड-1 शारदा चुंगी पूरी तरह जलमग्न हो चुका है जहां लगभग सभी घरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों के खाने-पीने का सामान भी पूरी तरह पानी में डूब गया है। प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्य ने बताया कि अब तक करीब एक हजार लोगों को तटीय क्षेत्रों से रेस्क्यू कर पंचमुखी धर्मशाला और नंदा होटल समेत अन्य स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। सभी सरकारी विभाग वर्तमान में अलर्ट मोड पर आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *