पौड़ी गढ़वाल में अब तक कुल 17356 लोगों को हुआ कोरोना, 228 की हुई मौत तो अब केवल 8 सक्रिय मामले

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव काफी हद तक खत्म हो गया है और स्वस्थ होने वालों की दर रोजाना बढ़ रही है। इसके चलते कोविड अस्पताल भी लगभग खाली हो गए है। पिछले चैबीस घंटों में केवल एक व्यक्ति में ही करोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि सक्रिय मामले घटकर मात्र 8 रह गये है।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 17356 लोगों कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है। जिसमें से 17120 मरीज स्वस्थ हो चुके है। पिछले 24 घंटे में जिले में मात्र एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जबकि 4 कोरोना संक्रमित ठीक हुए है। जिले में एक्टिव केस 8 है। 3 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में है। जिसमें पौड़ी, दुगड्डा और द्वारीखाल ब्लॉक में 1-1 शामिल है। पौड़ी गढ़वाल में अब तक 228 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है।
कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सभी जरूरी कदम उठा रहा है। लोगों से निरतंर अपील की जा रही है कि वे कोविड नियमों का पालन करें। दूसरी लहर के बाद हालात सामान्य होने के बावजूद अभी भी पूरी सतर्कता और सावधानी रखने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना के नए वैरिएंट से तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों की सुरक्षा के उपाय एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है और बच्चों को जिंक, विटाइमिन, पौष्टिक आहर युक्त भोजन देने की सलाह दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जारी है। होम आइसोलेशन में रखे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ चिकित्सा परामर्श दिया जा रहा है। कौड़िया कोटद्वार सहित अन्य बैरियर पर कोरोना जांच के लिए रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *