देश-विदेश

‘मेजर राधिका सेन की सेवाएं वठ के लिए सच्ची उपलब्धि, एंटोनियो गुटेरेस बोले- अवार्ड देते मुझे हो रहा गर्व

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस  ने गुरुवार को भारत की मेजर राधिका सेन को प्रतिष्ठित ‘2023 यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित किया। इस अवसर पर गुटेरेस ने कहा कि मेजर सेन भारत की एक सच्ची नेतृत्वकर्ता एवं आदर्श हैं और उनकी सेवा समग्र रूप से संयुक्त राष्ट्र के लिए सच्ची उपलब्धि है।

मुख्यालय में सम्मानित हुईं मेजर राधिका सेन
यूनाइटेड नेशंस आर्गनाइजेशन स्टैबिलाइजेशन मिशन इन द डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो (मोनुस्को) में सेवा देने वाली मेजर सेन को गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया।

मेजर सेन सच्ची नेतृत्वकर्ता एवं आदर्श हैं। उनकी सेवा समग्र रूप से संयुक्त राष्ट्र के लिए सच्ची उपलब्धि है। मेरे साथ भारत की मेजर राधिका सेन को बधाई दें। मुझे उन्हें मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान करते हुए बहुत गर्व हो रहा है।- एंटोनियो गुटेरेस, संयुक्त राष्ट्र महासचिव

महासचिव ने सेवा के लिए दिया धन्यवाद
मेजर सेन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो (डीआरसी) के पूर्वी क्षेत्र में मार्च, 2023 से अप्रैल, 2024 तक मोनुस्को के एंगेजमेंट प्लाटून फॉर द इंडियन रैपिड डेप्लॉयमेंट बटालियन (आइएनडीआरडीबी) के कमांडर के रूप में सेवा दी। गुटेरेस ने मेजर सेन और सभी शांति रक्षकों को उनकी सेवा, नेतृत्व एवं महिलाओं, शांति व सुरक्षा एजेंडे के लिए प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!