विज्ञान ड्रामा में अ.उ.रा.इ.का देवीखेत रहा विजेता

Spread the love

आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखंड व समग्र शिक्षा के तत्वावधान में विकासखंड द्वारीखाल का ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल में आयोजित किया गया। महोत्सव में विकासखंड के 36 रा.उ.प्रा.वि, रा.उ.मा.वि., रा.इ.का. व जनता इ.का. के लगभग 135 बच्चों व 60 मार्गदर्शक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग विज्ञान प्रदर्शनी उपविषय स्वास्थ्य और स्वच्छता में पलक (रा.इ.का. चाक्यूसैंण, गुंजन (रा.इ.का. कीर्तिकाल), ऋषभ नेगी (अ.उ.रा.इ.का. चैलूसैंण), जल संरक्षण और प्रबंधन में आरूष नेगी (रा.इ.का. कैण्डुलठागंर), वंदना (रा.इ.का. चाक्यूसैंण), हितेश कुमार (रा.इ.का. किनसुर) ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान ड्रामा में अ.उ.रा.इ.का देवीखेत प्रथम व राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोभा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य कुल्हाड़, कार्यक्रम संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि अर्चना नेगी ग्राम प्रधान मथगांव, रचना देवी ग्राम प्रधान कोटलमंडा, स्थल संयोजक इन्द्रपाल, विज्ञान समन्वयक महेन्द्र सिंह राणा व सह समन्वयक रश्मि रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्थल संयोजक प्रधानाचार्य इन्द्रपाल ने बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरुकता बढ़ाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत सतत कृषि में प्रियांशी (रा.इ.का. कीर्तिखाल), सोहम नेगी (रा.इ.का.द्वारीखाल), लक्ष्मी (रा.इ.का.चाक्यूसैंण), अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प में अंशिका (रा.इ.का. द्वारीखाल), आरुषि (रा.इ.का.पाली लंगूर), गीतांजली (रा.पू.मा.वि. हिलोगी), हरित ऊर्जा में पावनी (रा.इ.का. चाक्यूसैंण), नयाशा (रा.उ.प्रा.वि बिरमोली), सक्षम (रा.उ.प्रा.वि.हिलोगी), उभरती प्रौद्योगिकियां में तेज प्रकाश (रा.पू.मा.वि. मित्र ग्राम, मोहित कुमार(रा.उ.मा.वि. बुरांसी), प्रतीक नेगी (रा.पू.मा. वि.लंगूरी), मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग में आकांक्षा (रा.उ.मा.वि. पुल्यासु), मनदीप सिंह बिष्ट (रा.इ.का. चाक्यूसैंण), अवनी (रा.उ.प्रा.वि.बिरमोली), स्वास्थ्य और स्वच्छता में श्वेता (रा.इ.का. चाक्यूसैंण, अमित नेगी (रा.पू.मा.वि.लंगूरी), निधि रावत (रा.इ.का. किनसुर), जल संरक्षण और प्रबंधन में मोहित सिंह (रा.उ.मा.वि. बिंद्रातौक), हिमांशी रावत (रा.उ.मा.वि.भलगांव), दिव्यांशु सिंह बिष्ट (रा.इ.का.चाक्यूसैंण) ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग विज्ञान प्रदर्शनी उपविषय सतत कृषि में नव्या (इं का.कांडाखाल), अंकुश रावत (रा.इ.का. कीर्तिखाल), अनुज (इं.कॉ. देवीखाल भंयासू), अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प में दिव्यांशु रावत (रा.इ.का.पाली लंगूर, किरण (रा.इ.का.चाक्यूसैंण), कामिनी (रा.इ.का.कीर्तिखाल), हरित ऊर्जा में अदिति (अ.उ.रा.इ.का. चैलूसैंण), साक्षी (इं.का. कांडाखाल), निकिता बिष्ट (रा.इ.का. चाक्यूसैंण), उभरती प्रौद्योगिकियां में अक्षिता (अ.उ.रा.इ.का.चैलूसैंण), आरती (रा.क.उ.मा.वि. बसिंज्ञाना), दीपांशु (इंटर कॉलेज कांडाखाल), मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग में रोहित गुंसाई (रा.इ.का.चाक्यूसैंण), आदर्श (इं.कॉ.देवीखाल भयांसू), रोनक (रा.उ.मा.वि. रैंस) ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर शिक्षक अखिलेश रावत, सुमनलता कुकरेती, अनुज सिंह, सुषमा उनियाल, योजना ध्यानी, अर्जुन सिंह, सुनीता नैथानी, अर्जुन भण्डारी, नरेश चन्द्र रमोला, योगेश कुकरेती, प्रीतम बिष्ट, सुभाषचंद्र बलूनी, जय सिंह बिष्ट, प्रेरणा सिरस्वाल, आभा रावत, लक्ष्मी रावत, दीपक सिंह, रश्मि रावत, दीक्षा रावत, शीला ध्यानी, राहुल कुमार, महेन्द्र सिंह राणा, गणेश चन्द्र डोबरियाल, सुषमा नैनवाल, भारती डबराल, धीरेन्द्र राणा, प्रदीप नेगी, सुरेश बिष्ट, संगीता, नीरज पथिक, दीपक नेगी, संगीता बड़थ्वाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालना रूपेश कुकरेती व संजय रावत ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *