गोशाला में घुसा गुलदार, गाय व बछिया को बनाया निवाला

Spread the love

कीर्तिनगर ब्लॉक के पाटाखाल गांव में बना है गुलदार का आतंक
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के पाटाखाल गांव में गुलदार ने गोशाला में घुसकर वहां बंधी गाय और बछिया को अपना निवाला बना दिया। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत का महौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
स्थानीय संजय उनियाल ने बताया कि रविवार रात गुलदार रामस्वरूप उनियाल की गोशाला में घुस गया। सुबह जब वह गाय को चारा देने गए तो गाय का शव पड़ा हुआ था, जबकि बछिया गायब मिली। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित ग्रामीण को उचित मुआवजा देने की मांग की है। कहा कि गांव में लगातार बढ़ रही गुलदार की धमक से ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। वन दरोगा एसपी बडोनी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *