तप्तकुंड के आसपास चोरी करने वाला एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

 

 

चमोली। श्री बद्रीनाथ धाम के तप्त कुंड के आसपास से पिछले कई दिनों से यात्रियों के कपड़ों से पैसे चोरी होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इसी क्रम में चमोली पुलिस ने 10 जून को श्री बद्रीनाथ धाम के तप्त कुंड के पास स्थित एक प्रसाद, माला की दुकान के गल्ले से अज्ञात चोर द्वारा 35000ध्- हजार रुपए नकद व अन्य कीमती सामान को चोरी कर लिये जाने की शिकायत थाना बद्रीनाथ को प्राप्त हुई थी, इस शिकायत के आधार पर कोतवाली बद्रीनाथ में मुकदमा अपराध संख्या 03ध्23 धारा 379 भावदवविव बनाम अज्ञात पंजीत किया गया। उक्त चोरी के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल एवं क्षेत्राधिकारी चमोली श्री प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्री बद्रीनाथ के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस द्वारा लगातार तप्त कुंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे व मुखबिरानों से पूछताछ तथा सुरागरसी पतारसी आदि अथक प्रयास से कल दिनांक 10ध्06ध्2023 की शाम को ही बद्रीनाथ धाम से बामणी गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर सरकारी अस्पताल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम राहुल श्रीवास्तव पुत्र सिद्घेश्वर श्रीवास्तव निवासी 155ध्156 ए वीर सावरकर नगर निकट डेलापीर चौक थाना-इज्जत नगर, जिला- बरेली उत्तर प्रदेश उम्र- 36 वर्ष बताया। शक के आधार पर इस व्यक्ति के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से चोरी के 35000ध्- हजार रुपयों के अलावा एक टेबलट, एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन,एक इलेक्ट्रनिक घड़ी, दो चांदी के सिक्के व अन्य कीमती सामान व दस्तावेज बरामद हुआ। चोरी किए गए माल बरामद्गी के आधार पर अभियुक्त राहुल श्रीवास्तव पुत्र सिद्घेश्वर श्रीवास्तव उपरोक्त को उसके जुर्म धारा 379ध् 411 आईपीसीसी से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया तथा कल दिनांक 11ध्06ध्2023 को गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय जोशीमठ के समक्ष पेश किया गया तथा माननीय न्यायालय द्वारा उसे जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *