चम्पावत मे हुआ छड़ी यात्रा का जोरदार स्वागत

Spread the love

चम्पावत। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी कुमायूं भ्रमण के दौरान टनकपुर से चंपावत के लिए रवाना हुई। चंपावत पहुंचने पर पवित्र छड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी के संस्थान पहुंची, जहां प्रकाश तिवारी ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और साधु-संतों को जलपान कराया। इसके बाद पवित्र छड़ी न्याय के देवता गोलज्यू महाराज के मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना के बाद हिंगलाज देवी के मंदिर पूजा अर्चना के लिए ले जायी गयी। मंदिर के गादीपति श्रीमहंत अशोक गिरी तथा पल्सों गांव के ग्रामीणों ने पुष्ष वर्षा करके पवित्र छड़ी तथा साधु संतों का स्वागत किया। श्रीमहंत अशोक गिरी ने गर्भ गृह में ले जाकर पवित्र छड़ी का पूजन किया और यात्रा की सफलता की कामना की। इसके बाद छडी यात्रा ने पिथौरागढ के लिए प्रस्थान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *