संविदा कर्मियों ने दी कार्यवहिष्कार की दी चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। सैनिक कल्याण व पुनर्वास विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों का निराकरण न होने व प्रशासन की ओर से लगातार हो रही मांगों की अनदेखी को लेकर 8 नवंबर से सामूहिक कार्यबहिष्कार पर जाने की चेतावनी दी है।
बुधवार को पूर्व सैनिक कर्मचारी संगठन सैनिक कल्याण उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल संयोजक जयकृत सिंह कठैत ने बताया कि सातवां वेतनमान व नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई सकारात्क नही दिखाई गई। बताया कि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संविदा कर्मचारियों का प्रकरण कैबिनेट में 28 अक्टूबर को लाने के लिए पूर्ण रूप से आश्वस्त किया था लेकिन आश्वासन के बावजूद भी कर्मचारियो का प्रकरण कैबिनेट में नहीं लाया गया जो काफी गंभीर विषय है। जिससे संविदा कर्मचारियों में रोष प्रकट हो रहा है। बताया कि सरकार द्वारा उपनल कर्मचारियों का मानदेय समय-समय पर बढ़ाया गया है, लेकिन सैनिक कल्याण व पुनर्वास कर्मचारियों के वेतन में वर्ष 2008 से कोई बढोत्तरी नहीं हुई है। जिससे संविदा कर्मचारियों में नाराजगी बनी है। कहा कि जल्द ही समस्याओं का हल नहीं होने पर 8 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिसकी जवाब देही शासन प्रशासन सैनिक कल्याण विभाग व अन्य संबंधितो की होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *