शादी के एक महीने बाद पति को छोड़ ब्वयफ्रेंड संग जाने की जिद पर अड़ी महिला

Spread the love

देहरादून। नव विवाहिता शादी के एक महीने बाद पति को छोड़कर ब्वयफ्रेंड से शादी कर उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। शादी के बाद उसने पति संग भी किसी तरह के संबंध नहीं बनाए। मामला युवती के परिजनों तक पहुंचा तो वह अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े हैं। युवती वर पक्ष का घर छोड़कर उनके साथ जाने को तैयार नहीं है। र्केट थाना क्षेत्र निवासी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक की शादी बीते छह फरवरी को हरिद्वार निवासी युवती से हुई। युवके के पिता ने कहा कि शादी के दौरान सभी संस्कार सही तरीके से संपन्न हुए। युवती भी मायके से विदा होकर ससुराल में आ गई। उसे यहां सही तरीके से रखा गया। यहां आने के बाद वह पति से दूरियां बनाने लगी। परिवार के लोगों को इस बारे में पता लगा। उन्होंने नवविवाहिता से बात की। तब उसने दिल की बात जाहिर कर दी। कहा कि वह शादी से पहले से एक लड़के से प्रेम करती है। उससे शादी कर उसके साथ ही रहना चाहती है। लड़के पक्ष ने इस बाबत लड़की के परिजनों से बात की। उन्होंने लड़की को मायके वापस बुलाया। लड़की ने जाने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग भीड़ लेकर उसे लेने लड़के के घर पहुंचे। विवाद की स्थिति बनी तो मामला गढ़ी र्केट थाने पहुंचा। इंस्पेक्टर र्केट सम्पूर्णानंद गैरोला ने बताया कि वर और वधु पक्ष को थाने बुलाया गया। इस दौरान लड़की मायके जाने को तैयार नहीं हुई। उसने मायके जाने पर भय जताया। वहीं लड़के के घर रहकर उससे तलाक लेने और प्रेमी से शादी करने की बात कह रही है। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस दोनों पक्षों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष लेकर पहुंची। वहां नव विवाहिता के बयान दर्ज हुए। इस दौरान उसने कहा कि वह मायके नहीं जाएगी। वहीं जिससे शादी हुई उसकी पत्नी बनकर रहने से भी मना कर दिया। इससे पुलिस और प्रशासन भी असमंजस में पड़ गया। काफी मंथन के बाद लड़की को फिलहाल लड़के के घर में रहने को भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *