हरिद्वार। चंद्राचार्य चौक क्षेत्र के एक सैलून में कार्यरत एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। श्यामपुर क्षेत्र की एक युवती पिछले कई साल से एक सैलून में कार्यरत है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात दिसंबर 2022 से अतुल मिश्रा पुत्र सरवेस कुमार निवासी, नेवादा मसूरपुर जिला सीतापुर यूपी से हुई थी। आरोप है कि धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ाकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। भरोसा दिलाया कि वह उसके साथ शादी कर लेगा। आरोप है कि तब से युवक लगातार उसके साथ शारीरीक संबंध बनाता रहा।