घास काटने गई महिला को सांप ने डंसा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम पोखरी चोपड़ाकोट में जंगल में घास काटने गई एक महिला को सांप ने डस लिया। महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पोखरी चोपड़ाकोट निवासी श्रीमती धनेश्वरी देवी धस्माना पत्नी दीपक धस्माना गांव के ही पास जंगल में घास काटने गई थी। इसी दौरान अचानक उसे सांप ने काट लिया। ग्राम प्रधान मनोज पोखरियाल एवं अन्य ग्रामीण धनेश्वरी देवी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता आशाराम पोखरियाल ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मदन बिष्ट और श्रीमती उषा बुटोला तत्काल अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। वन विभाग के कर्मचारियों ने महिला को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *