15 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते मंगलवार को उप निरीक्षक दीवान सिंह ग्वाल के नेतृत्व में मुखानी थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी। हैड़ाखान मंदिर-रिंग रोड में कलोनी बिठौरिया नंबर-1 में दो युवक स्कूटी में संदिग्ध हालात में बैठे मिले। पुलिस ने पूछताछ की। तो एक युवक भाग निकला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुशील त्यागी उर्फ बबलू पुत्र स्व़ रामदत्त त्यागी निवासी दमुवाढूंगा, तोक पनियाली हरिपुर नायक बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। भागने वाले युवक का नाम उसने संजय आर्या उर्फ संजू निवासी लालडांठ रोड बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल उमेश जोशी, कांस्टेबल नवीन कुमार, अरविंद कार्की भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *