नशे में हुड़दंग मचाने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, शांति भंग की आशंका में हुई गिरफ्तारी

Spread the love

बागेश्वर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने घर में शराब पीकर परिजनों के साथ अभद्रता और हुड़दंग मचाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि दुग बाजार निवासी राहुल पंवार पुत्र कैलाश अपने घर में अत्यधिक शराब के नशे में परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए उत्पात मचा रहा है, जिससे परिवार के लोग भयभीत और परेशान हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली बागेश्वर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। किंतु पुलिस के समझाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति का आक्रामक रवैया जारी रहा और उसके व्यवहार से आसपास के क्षेत्र में भी शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई। परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल पंवार को शांति भंग की आशंका के तहत धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद उसे माननीय उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *