चमोली : सीमांत क्षेत्र रैणी के पास बाइक दुर्घटना में देहरादून निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर में पढ़ाई करने वाले दो छात्र सोमवार को बाइक से यहां घूमने आए थे। सुराई थोटा से लौटते समय रैणी गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में बाइक चालक मोहित सती (20) पुत्र सत्य प्रसाद सती निवासी नेहरू ग्राम देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे उसके सहपाठी लक्ष्य (20) निवासी कोटपुतली राजस्थान को हल्की चोट आई हैं। ज्योतिर्मठ कोतवाली के एसएसआई विनोद रावत ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। (एजेंसी)