अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। गूलरभोज पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। चौकी प्रभारी सुनील सुतेडी ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान गूलरभोज-गदरपुर मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के समीप संदिग्ध व्यक्ति खड़ा था। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने बिना समय गवाएं उसको धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम गुलाम मोहम्मद उर्फ गुल्लू पुत्र कलवा निवासी ठंडा नाला गूलरभोज बताया। उसके खिलाफ पुलिस में आईपीसी की धारा 03ध्25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीत करके न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के निर्देश के बाद उसे जेल भेज दिया है। टीम में उप निरीक्षक प्रकाश भट्ट, कन्स्टेबल कैलाश चंद्रआदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *