आहन संस्था करेगी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान को लेकर आह्वान संस्था आगे आई है। संस्था की ओर से अक्टूबर माह में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल बनाने के लिए संस्था ने तैयारियां शुरू कर दी है।
संस्था अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल व सचिव विमल वर्मा ने बताया कि इस बाबत तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। संस्था अक्टूबर में इस आयोजन को करने जा रही है। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य मंत्री को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए सीएम से मुलाकात कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई है। आयोजन को लेकर सीएम ने भी आश्वासन दिया है। बताया कि संस्था बीते एक साल से महिला उत्थान एवं बाल विकास के कार्यों कर रही है। बीते मई में संस्था ने मातृ दिवस पर पौड़ी में दो सौ से अधिक महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें मुख्य अतिथि महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शिरकत की थी। अब अक्टूबर में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसे सफल बनाने के लिए संस्था ने जिम्मेदारियां भी दी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *