आज होगा जिम्नेजियम हाल का उद्घाटन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पर्यटन नगरी में जिम के शौकीन युवाओं के लिए जिम्नेजियम हॉल बनकर तैयार हो गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस जिम का शक्रवार को गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत उद्घाटन करेंगे। इसके लिए खेल विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
शहर में लंबे समय से जिम हॉल की मांग उठती रही लेकिन इस दिशा में ठीक ढंग से होम वर्क न होने से जिम के शौकीन युवाओं की मुरादें पूरी नहीं हो पाई। अब जिला प्रशासन ने पहल की तो यहां खेल विभाग के समीप ही जिम्नेजियम हॉल बनकर तैयार हो गया है। जिला योजना की करीब पंद्रह लाख की धनराशि से हॉल में सभी सुविधाएं मुहैया करा दी गई हैं। खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती ने बताया कि शुक्रवार को गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत जिम्नेजियम हाल का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम भी मौजूद रहेंगे। उदघाटन समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *