आजीविका मिशन के तहत हुआ कैंप का आयोजन

Spread the love

-महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए सीसीएल ऋण स्वीकृत
चम्पावत। टनकपुर-बनबसा के पांच ग्राम सभाओं में बने समूहों को स्वरोजगार के लिए सीसीएल ऋण स्वीकृत किए गए हैं। शनिवार को आजीविका मिशन के तहत कैंप का आयोजन किया गया।कैंप में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक दीपक पांडेय के सहयोग से ग्राम पंचायत छीनीगोठ और नायकगोठ समूह की महिलाओं के लिए एक-एक लाख, बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से एक-एक लाख, ग्राम पंचायत थ्वालखेड़ा के समूह की महिलाओं को पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक से एक-एक लाख रुपये और बनबसा ग्रामीण बैंक से पचपकरिया में तीन समूहों को एक-एक लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। सहायक खंड विकास अधिकारी ने कैंप आयोजन में ऋण को समय पर भुगतान करने के तरीके बताए। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक पांडेय ने एनआरएलएम की बैठक में महिलाओं से हिस्सा लेने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *