चित्रकला प्रतियोगिता में आकृति, अनुकृति ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : डी.ए.वी. इंटर कालेज पौड़ी में उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट पौड़ी द्वारा पौड़ी नगर के ख्यात लोक चित्रकार धरणीधर चंदोला, चित्रकार बी. मोहन नेगी एवं जनसंघर्षों की आवाज राजेन्द्र रावत राजू भाई की स्मृति में चित्रकला प्रतियोगिता, रेखांकन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में नगर के विभिन्न्न्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
जूनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में आकृति प्रथम, यशिका नेगी द्वितीय, हर्षिल बलोधी तृतीय स्थान पर रहे। कला प्रतियोगिता प्राईमरी वर्ग में अनुकृति, रियान अली, श्रवण रावत, सीनियर वर्ग रेखांकन प्रतियोगिता में आस्था कंडारी, सृष्टि शाह, मानवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चित्रकार एवं फोटोग्राफर त्रिलोक नेगी, जीजीआइसी से नेहा घिल्डियाल और आशीष मोहन शामिल रहे। इस अवसर पर चित्रकला एवं रेखाकंन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को 14 दिसंबर को राजेन्द्र रावत ‘राजु’ की स्मृति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। इस मौके पर डीएवी कालेज के प्रधानाचार्य बालेश्वर, बाल कहानी लेखक मनोहर चमोली ‘मनु’, आशीष नेगी, स्वपनिल धस्माना, मनोज गुनियाल, रैमासी रावत, अनुसुइया प्रसाद भट्ट दीपक, पिंकी, तनुजा, नितेश, गुनगुन, ट्रस्टी रवि रावत, नागरिक मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, प्रादेशिक शिल्पकार संगठन के अध्यक्ष हरीश चन्द्र शाह, हुक्म सिंह टम्टा, पालिटेक्निक कालेज से शैलजा सिंह, श्रीकांत, नरेश नौडियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *