आम आदमी पार्टी ने की उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय में अवैध नियुक्तियों के मामले में आम आदमी पार्टी ने उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग की है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि धन सिंह द्वारा इस्तीफा नहीं दिया गयाते पार्टी कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करेंगे। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अवैध नियुक्तियां और बीजेपी, आरएसएस सहित मुक्त विश्वविद्यायल के कुलपति के चहतों को सरकारी नौकरी देने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रुद्रप्रयाग विधानसभाओं में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया। साथ ही उनके इस्तीफे की मांग की। उच्च शिक्षा मंत्री पर आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अपने चहेतों को लाभ दिया। उन्होनें कहा कि उत्तराखंड पूरे देश में बेरोजगारी के आंकडों में पहले स्थान पर है। यह बीजेपी की देन है और ये आंकडे पूरे प्रदेश को शर्मसार करते हैं। ऐसे में बेरोजगारों को नौकरी देने के बजाय भाजपा सरकार और उसके मंत्री बेरोजगारों के हक पर डाका डाल अपने करीबियों को सरकारी नौकरियों का लाभ दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करें। साथ ही तत्काल प्रभाव से धन सिंह रावत से इस्तीफा लिया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो, आप पार्टी पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाकर इसका पर्दाफाश करेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रकाश पंवार, पूर्व जिला अध्यक्ष केपी ढौंडियाल, संगठन मंत्री जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पुरुषोंत्तम चंद्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्यार सिंह नेगी, जिला सचिव राजेंद्र बिष्ट, युवा अध्यक्ष बलवीर पंवार, सह संगठन मंत्री, सुनील गोस्वामी के साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक बुटोला मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *