लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने गोवा के संगठन को किया भंग, प्रदेश अध्यक्ष के पद को रखा बरकरार

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। आम आदमी पार्टी (अअढ) ने गोवा के प्रदेश अध्यक्ष के पद को छोड़कर गोवा में वर्तमान संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने लोकसाभा चुनाव से पहले गोवा में नए संगठनात्मक ढांचा बनाने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी जल्द ही गोवा के नए संगठन की घोषणा करेगी।
बता दें कि आम आदमी पार्टी 2022 में गोवा के लिए राज्य पार्टी का दर्जा मिला था। गोवा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए चुनाव आयोग ने राज्य पार्टी का दर्जा दिया था। इसके बाद दिल्ली के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी थी।
आम आदमी पार्टी फिलहाल दिल्ली की आबकारी नीति के कथित घोटाले को लेकर भाजपा और अन्य राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर है। इस बीच गोवा के संगठन को भंग करना एक नई राजनीतिक चाल हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *