आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल सिंह कांग्रेस में शामिल

Spread the love

विकासनगर। विकासनगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पहले दिन तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में आप (आम आदमी पार्टी) की प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए कई राजनैतिक दलों के वरिष्ठ सदस्य कांग्रेस के साथ आए हैं। कांग्रेस हमेशा से ही सामाजिक सौहार्द की रक्षा करने वाला राजनैतिक दल रहा है। जो लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि 2027 के मास्टर प्लान के लिए देहरादून में कार्यशाला चल रही है। पार्टी के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि संगठनात्मक कार्य प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को करना है। पार्टी नेतृत्व जिसे भी जिला संगठन की कमान सौंपेगा उसके साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा।कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संविधान बचाने के लिए सभी वर्गों को जागरूक किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री नवप्रभात के कार्यकाल में विकासनगर में सर्वाधिक कार्य हुए हैं। उनके साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करने की प्रेरणा से ही वो कांग्रेस में शामिल हुई हैं। कार्यक्रम का संचालन सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने किया।इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, नगर पालिकाध्यक्ष बॉबी नौटियाल, प्रदेश सचिव विकास शर्मा, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र आजाद, संजय जैन, रिंकू कन्नौजिया, आशीष पुंडीर, कुसुम कौशल, मंजू देवी, पूर्वांचल महासभा अध्यक्ष संतोष कुमार, गुमान सिंह, गुलफाम अहमद, श्रवण कुमार, बबलू चौधरी, अशरफ अली, सूरज कुमार, सर्वजीत कोहली, सुभाष शर्मा, खुर्शीद अहमद, सुंदरलाल, राकेश गुप्ता, सुनील गौतम, इलम सिंह, बंसीलाल, जमशेद अली, उमा देवी, उत्तम सिंह, सुनील गौतम, निधि जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *