सामान्य ज्ञान में आंचल, अभिषेक रहे अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम सिरों में वार्षिक पूजा अनुष्ठान के दौरान गढ़वाल के प्रसिद्ध उद्यमी स्व. अमर सिंह रावत की स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. पंचम सिंह रावत ने बताया कि स्व. अमर सिंह प्रसिद्ध उद्यमी होने के साथ-साथ उत्तराखण्ड हिमालय क्षेत्र के सबसे बड़े हितैषी व पैरोकार थे। वे स्थानीय संसाधनों से युवाओं को जोड़कर उन्हें मातृभूमि की सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहे। इसीलिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्थानीय प्रतिभाओं को निखारना और प्रेरणा देना है। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आंचल, विनीत प्रकाश, दिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग में अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उत्तराखण्ड बोर्ड की 12वीं परीक्षा में प्रदेश मेें 24वां स्थान प्राप्त करने पर आंचल को शिक्षिका नमिता रावत ने विशेष धनराशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रमेश सिंह रावत, ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह रावत, भूपेंद्र, सोबन, विजयपाल, मदन सिंह रावत, महावीर, भजन, वीरेंद्र सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *