आंचल ने बनाई सबसे अच्छी ड्राइंग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब की ओर से अमृत कला ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रतियोगिता में आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नजीबाबाद रोड़ स्थित रोटरी भवन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों की प्रतिभा निखारने मे सहायता मिलती है। कहा कि प्रतियोगिता में छात्रों को भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं का देश पर सकारात्मक प्रभाव विषय पर ड्राइंग बनाने के लिए कहा गया था। संयोजक बीना रावत ने बताया कि इस रचनात्मक प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के अन्दर के कलाकार को प्रोत्साहन देना था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी ड्राइंग कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनमें से सर्वश्रेष्ठ 25 कलाकृतियों को मण्डल स्तर पर भेजा गया। प्रतियोगिता में महर्षि कण्व विद्या निकेतन की छात्रा आंचल ने प्रथम, इसी विद्यालय के साहिल बिष्ट ने द्वितीय, रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज उमरावनगर की वैदेही रावत व महर्षि कण्व विद्या निकेतन के हिमांशु बिष्ट ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज उमरावनगर के निशित रावत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर सचिव प्रतिभा गुप्ता, संध्या नेगी, अनीत चावला, वाईपी गिलरा, विजय कुमार माहेश्वरी, डीपी सिंह, अशोक अग्रवाल, गोपाल बंसल और अनीता गिलरा सहित क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *