बागेश्वर में आंचल मिल्क पार्लर दोबारा शुरू

Spread the love

बागेश्वर। विश्व दुग्ध दिवस पर बागेश्वर दुग्ध डेयरी ने गोमती पुल के पास आंचल मिल्क पार्लर का दोबारा शुभारंभ किया है। यह पार्लर लंबे समय से बंद चल रहा था। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब दिनभर लोगों को दूध, दही व पनीर आदि मिलेगा। गुरुवार को डेयरी विभाग के सहायक निदेशक किशोर चंद्र पाठक ने कहा कि आंचल दूध की मांग आज भी बाजार में सबसे अधिक है। लोगों को उनके दूध का इंतजार रहता है। इसे देखते हुए गोमती पुल के पस बंद पार्लर को दोबारा शुरू किया गया है। अब यहां लोगों को दूध, दही, घी तथा पनीर ताजा मिलेगा। इसके अलावा दुग्ध समितियों के माध्मय से लंपी बीमारी से ग्रसित जानवरों का भी इलाज किया जा रहा है। तीन समितियों में अभी तक यह कार्य हो गया है। उन्होंने कहा कि जिला बनने के लगभग 25 साल बाद पहली बार भारतीय सैन्य संस्थान एसएसबी ग्वालदम में दुग्ध उत्पादन भेजे जाने पर सहमति बनी है। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी अनिल कुमार शर्मा से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आंचल दूध एवं दुग्ध पदार्थों की आपूर्ति हेतु पहली बार सकारात्मक सोच के साथ प्रयास किया गया। उनकी पहल के बाद उन्हें स्वीति मिल गई है। अब जल्द उनका प्रोडक्शन को एसएसबी के जवान भी उपयोग में लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *