भाषण प्रतियोगिता में आंचल रही प्रथम

Spread the love

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान युवा मोर्चा ने प्रतियोगिता के अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। इससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के दौरान नेट व जीआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवा कवि पीयूष सुंदरियाल को भी सम्मानित किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल ने बताया कि प्रतियोगिता में आंचल ने प्रथम व सुनैना जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, मुन्ना लाल मिश्रा, गजेंद्र मोहन धस्माना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *