गढ़वाली कविता पाठ में आंचल रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एंटी ड्रग क्लब की ओर से विभिन्नि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़वाली कविता पाठ में आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सोमवार को महाविद्यालय की एंटी ड्रग क्लब की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. जानकी पंवार ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। आज नशा हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। डा. मुरलीधर कुशवाह ने अपनी कविता के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी डा. जुनीश कुमार ने बताया कि नशा मुक्त समाज के तहत आयोजित दोहा प्रतियोगिता में आक्षांसी भट्ट, गढ़वाली कविता पाठ में आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान गढ़वाली गीत में अभाष सिंह, गुंजन बिष्ट, ईशा बिष्ट प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर एंटी ड्रग क्लब की डा. सुरभि मिश्रा, डा. धनेंद्र कुमार पंवार, डा. हीरा सिंह, डा. मुकेश सिंह रावत, डा. पूनम गैरोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *