पुलिस कार्यप्रणाली पर जताया आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ उत्तराखंड युवा प्रकोष्ठ ने पुलिस के प्रति आक्रोश जताया है। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कहा कि त्रिपालीसैंण क्षेत्र के मिजगांव में बीते 30 मार्च को एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
सोमवार को युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा से मुलाकात की। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कहा कि बीते 30 मार्च को त्रिपालीसैंण के मिजगांव में कुछ व्यक्तियों ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही घटना की जानकारी सार्वजनिक करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन आज तक आरोपितों के खिलाफ कोई कार्यवाही पुलिस की ओर से नहीं की गई है। जिससे क्षेत्र में रहने वाला अनुसूचित जाति वर्ग डरकर रहने को मजबूर है। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं सीओ प्रेमलाल टम्टा ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *