आप ने सांसद की गिरफ्तारी पर सरकार का पुतला फूका

Spread the love

नैनीताल(आरएनएस)। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाए की देश के तमाम संस्थान सत्ताधारी पार्टी के इशारों पर कार्य कर रहे हैं। जो व्यक्ति सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा हैं, तो उसे बल प्रयोग कर चुप करने का प्रयास किया जा रहा है। मल्लीताल स्थित पंत पार्क में गुरुवार को प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस बीच उन्होंने सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि ईडी सरकार के इशारों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को षड्यंत्र के तहत फसा कर गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में मंडल अध्यक्ष भुवन आर्य,नगर महामंत्री प्रमोद सचदेवा, नफीस अहमद, शबाना परवीन, विद्या देवी, अजय कुमार, तरुण कुमार, आकाश कुमार, मोहित कुमार, पूजा बिष्ट, अंकित आर्य, शोभित पवार, अंजुम खान, समीर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *